test

थाने के पास लगा वाटर कूलर बना शो-पीस, खड़े होने की नहीं हैं जगह

चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- पिछ्ले कुछ समय पहले चंदेरी नगर पालिका द्वारा नगर में शीतल पे जल के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे। जिनमें से थाने के पास लगा वाटर कूलर शो पीस बनकर रह गया है। क्योंकि थाने के पास जहां वाटर कूलर लगा हैं वहां वाटर कूलर के नीचे बड़ी खुली नाली हैं जिससे लोगों को वाटर कूलर से पानी पीने के लिए जगह नहीं हैं। जिस वजह से यहां स्थित वाटर कूलर महज शो पीस बनकर नगर की शोभा बड़ा रहा हैं। लोगों का कहना हैं कि चंदेरी नगर पालिका ने यहां वाटर कूलर तो लगवा दिया लेकिन यह नहीं सोचा की इसका उपयोग करने के लिए इसके नीचे खड़े होने की जगह दे। वाटर कूलर ऐसी जगह लगाना चाहिए था जहां उसके नीचे समतल जगह हो जिससे खड़े होने पर आसानी से इसका इस्तमाल कर सकें। लेकिन वर्तमान में इस वाटर कूलर के नीचे खुली हुई नाली हैं। लोगों की मांग हैं कि वाटर कूलर के नीचे बनी नाली को ढक दिया जाए या फिर वाटर कूलर को उस जगह से अलग करके ऐसे स्थान पर लगाया जाए जहां समतल जगह हो। जिससे की वाटर कूलर का उपयोग हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.