test

मुख्य मार्गों पर हुई सफाई, राजस्व अधिकारी की देखरेख में सफ़ाई मित्रों ने किया काम

चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :– नगर में स्वच्छता को लेकर मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राजस्व अधिकारी की निगरानी में सफाई मित्रों ने मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की।
इस दौरान बाज़ार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों तथा व्यस्त मार्गों पर विशेष ध्यान दिया गया। सफाई मित्रों ने झाड़ू लगाकर कचरा उठाया और नालियों की सफाई की। अधिकारी ने पूरी जगह पर निगरानी की और सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष जायजा लिया। आपको बता दे कि नगर में करीब 12 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हैं इसकी मुख्य वजह चंदेरी नगरपालिका के सफ़ाई कर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। बीते सोमवार को हड़ताल खत्म करने के लिए बैठक रखी गई थी लेकिन सहमति नहीं बनी। सफाई को लेकर नगर के बिगड़ते हालत को देखते हुए प्रशासन ने बाहर से आए हुए सफाई मित्रों से सफाई कराने का फैसला लिया। और मंगलवार सुबह से ही टैक्टर, जेसीबी से सफाई कराई गई। प्रशासन की माने तो नगर में यह सफ़ाई नियमित रूप से जारी रहेगी।प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की कि वे कचरा सड़क पर न फेंकें और निर्धारित स्थान पर ही डालें।

 इनका कहना 

सोमवार को हुई मीटिंग में सर्व समाज, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों के समक्ष यह निश्चित हुआ था कि मंगलवार से सफाई प्रारंभ की जाएगी उसके हिसाब से शहर के प्रमुख मार्ग से सफाई की शुरुआत की गई है जो सतत रूप से चलती रहेगी।
 शुभ्रता त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी 

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.