विनीत श्रीवास्तव चंदेरी :- भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जगत जननी मां जागेश्वरी माता मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जिसके पश्चात निजी होटल में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री तिवारी का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान दो दिवस के लिए विजिट पर चंदेरी आए नॉर्वे के राजदूत एस्पेन आसेन और उनके साथ उनकी पत्नी मेय एलिन ने भी श्री तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी।
सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा चंदेरी के एक निजी होटल में उन्हें बधाई देने के लिए कार्यक्रम किया। जिसमें अशोकनगर जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आकर श्री तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी और सोल व श्रीफल भेंट किया। जन्मदिन में राजदूत के शामिल होने पर मुजफ्फर अंसारी ने बताया कि चंदेरी में नॉर्वे के राजदूत पधारे थे उन्होंने चंदेरी की ऐतिहासिक इमारतों , कीर्ति दुर्ग , कौशक महल, बादल महल , बैजू बाबरा की समाधि और खूनी दरवाज़ा चंदेरी सांग्रालय के साथ - साथ चंदेरी हैंडलूम उद्योग को भी विजिट किया। उन्होंने कहा कि राजदूत महोदय उस समय बहुत ख़ुश हुए जब बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष आलोक तिवारी जी को होटल में उनका जन्म दिन मनाते देखा उन्होंने श्री तिवारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। श्री तिवारी जी ने उन्हें मिठाई खिला कर धन्यवाद दिया। जन्मदिन के दिन सोशल मीडिया पर दिनभर जिला अध्यक्ष को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
कोई टिप्पणी नहीं: