चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि संगठन ही ताक़त हैं संगठन में दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। आपकी चाल और चरित्र में दिखना चाहिए कि आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। साथ ही नगर मंडल अध्यक्ष राहुल शेषा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत हैं साथ ही सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान, अरुण सोमानी, दीपक शर्मा, नारायण सिंह यादव, शिव रघुवंशी, जगन्नाथ पिप्पल, संतोष लिटोरिया, रामकिशोर पटेरिया सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उषा शरद साद, नीलेश दुबे, सावकुलाल रैकवार, विशंभर सिंह सेंगर, संजीव चौबे, देवाशीष राय, महामंत्री सोमेन्द्र कुमार जैन, अशोक लालमणि, मंत्री किरण भटनागर, राहुल शर्मा, ऊदल यादव, आशीष गुप्ता, अभिषेक साराफ, मुकेश रैकवार, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, सह-कोषाध्यक्ष अनीता रैकवार, कार्यालय मंत्री कामेश अहिरवार, सह-कार्यालय मंत्री चंचल सुमन, मीडिया प्रभारी विनीत श्रीवास्तव, राकेश दीक्षित, आईटी सेल प्रभारी कलेक्टर सिंह यादव, सह आईटी सेल प्रभारी मनोज सोनी, महेश साहू, एल्डरमैन राजकुमार रैकवार सहित अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं: