test

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में नगर मंडल चंदेरी द्वारा सोमवार को विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम अशोक स्तंभ, पुराना बस स्टैंड पर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की नीतियों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास से पार्टी को यह सफलता मिली है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भी इसी तरह की सफलता दोहराने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला मंत्री दीपक शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल शेषा, शरद साद, संतोष लिटोरिया, विशंभर सेंगर, राहुल शर्मा, साकूलाल रैकवार, आशीष गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी व्यक्त की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.