भयभीत होने की जरुरत नहीं लोकतंत्र में व्यक्ति की नहीं बोट की ताकत होती हैं - केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
चंदेरी -- कांग्रेस लूट का काम करती है, फूट डालने का काम करती है और झूठ बोलने का काम करती हैं। इनसे भयभीत होने की जरुरत नहीं हैं। क्योंकि लोकतंत्र में बोट की तागत होती हैं। व्यक्ति की तागत नहीं। जिस व्यक्ति की पांच सौ एकड़ जमीन हैं उसका एक बोट हैं जो व्यक्ति मजदूरी करता हैं उसका भी एक बोट हैं। ये बात हमें समझनी चाहिए। जिससे आने बाला वक्त भय मुक्त वक्त होगा। और आने वाली पीढ़ी हमसे बेहतर जिन्दगी जिएगी। सम्मान जनक जिंदगी जिएगी। यह न्याय और अन्याय की लड़ाई हैं जिसको आपको जितना हैं, मैं कहता हूं इस लड़ाई में आपको शस्त्र नहीं चलाना है इसमें आपको अपना बोट देना हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में चंदेरी के नवीन बस स्टैंड पर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जमीन पर उतरीं और उनका लाभ मातृशक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र तीन बार दिवाली मनेगी पहली दीपावली लक्ष्मी पूजन पर होगी। दूसरी दीपावली तब होगी जब 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश चुनाव के परिणाम आऐंगे जगन्नाथ सिंह जी आपके विधायक होंगे और पांचवी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और तीसरी दीपावली तब होगी 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम जी लला की स्थापना होगी।
गुरुवार को चंदेरी के नवीन बस स्टैंड पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में विशाल आमसभा आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान आम सभा में क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर केपी यादव, जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, चंदेरी विधानसभा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल के पधाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस में पूरी सत्ता परिवारों के बीच बंटी है
केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस में पूरी सत्ता परिवारों के बीच बंटी हुई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह केवल अपने बेटों के लिए कांग्रेस का उपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता ठगा हुआ सा बैठा है। भाजपा में छोटे से कार्यकर्ता का भी इतना मान है कि वो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। कांग्रेस की यह सोच कभी समाप्त नहीं हो सकती, क्योंकि कांग्रेसियों को अपने अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता। बेटों के मोह के कारण ही कांग्रेस की पूरे देश में ये दुर्दशा हो गयी है।
कमल का बटन दवाते ही लिखी जायेगी विकास की गाथा - जगन्नाथ रघुवंशी
चंदेरी में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए चंदेरी विधानसभा के प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि कमल का बटन दवाते ही क्षैत्र में विकास की गाथा लिखी जायेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की चंदेरी को पर्यटन क्षैत्र घोषित किया जाए जिससे क्षैत्र में रोज़गार के अवसर मिले। इसके साथ ईशागढ़ और नई सराय में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विकास को गति प्रदान की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं: