test

चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनैतिक दल, प्रत्याशी डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क


चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- चंदेरी विधान सभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों के चहरे जनता के सामने खोल दिए हैं। अब विकास का मुद्दा हो या जातिगत समीकरण जनता को अब अपने विधायक चुनने के लिए बोट करना हैं। चंदेरी विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान (डग्गी राजा) , बीजेपी प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह यादव जनता के सामने हैं। ये प्रत्याशी अपने और अपनी पार्टी के प्रति बोट लिए क्षेत्र में जनता से घर घर जाकर जनसंपर्क के दौरान विकास के वादे कर रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ ईसागढ़ के ग्राम पार्षोल में जनसंपर्क किया। वही कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान भी ईसागढ़ में बैठक में शामिल हुए। वही बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह यादव ने ग्राम पकरोड में जाकर जनसंपर्क किया। भाजपा, कांगेस के अलावा क्षैत्र में बसपा प्रत्याशी को भी जनसंपर्क के दौरान जन समर्थन मिल रहा हैं।

     राजनीतिक क्षेत्र में क्या प्रत्याशियों का बैकग्राउंड 

गोपाल सिंह चौहान (कांग्रेस प्रत्याशी) :- गोपाल सिंह चौहान सन 1983 से 2003 तक जनपद अध्यक्ष के पद पर थे। उसके बाद 2003 में पहली बार मुंगावली से विधायक बने और चंदेरी से लगातार दो बार विधायक हैं।

जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (भाजपा प्रत्याशी) :- वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। विकास यात्रा से लेकर विकास पर्व में चंदेरी की कमान संभाली थी। 2003 में अशोकनगर विधायक रह चुके थे।

वीरेंद्र सिंह यादव (बसपा प्रत्याशी) :- वीरेंद्र सिंह यादव से एडवोकेट हैं। और पूर्व एडवोकेट संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह ईसागढ़ पारसोल के निवासी हैं। उन्होंने का मानना है कि एससी एसटी व पिछड़ा वर्ग और करीब जनता की सेवा भाव के लिए तात्पर्य हूं। राजनीतिक क्षेत्र में उनके लिए पहला मौका है और इस बार उन्हें बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है क्षेत्र में उन्हें जन समर्थन भी मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

मुख्य मार्गों पर हुई सफाई, राजस्व अधिकारी की देखरेख में सफ़ाई मित्रों ने किया काम

चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :– नगर में स्वच्छता को लेकर मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राजस्व अधिकारी की निग...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.