test

चंदेरी में घर घर पहुंच रहा श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण, पूजित अक्षत देकर लोगों को किया जा रहा आमंत्रित


चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर नगर में भी उत्साह का माहौल होगा। और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर मंदिर के समारोह में शामिल होने के लिए घर घर पूजित अक्षत देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। और यह भी बताया जा रहा है कि, आप 22 जनवरी को 11:00 से 1:00 बजे तक अपने आसपास के मंदिर को ही अयोध्या मानकर मंदिर में स्थित देवी देवताओं की स्तुति करनी है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरूण सोमानी, भरत पंसारी, राघवेंद्र सेंगर, रामकिशोर पटेरिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कल्पना सराफ, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवप्रताप सिकरवार, महामंत्री अभिषेक श्रोतीय, ग्रामीण महामंत्री दीपक शर्मा, मंत्री संतोष लिटोरिया, अंकित तिवारी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस जैन सहित ग्रामीण व नगर मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मात्र शक्ति और राम भक्तों ने एकत्रित होकर नगरवासियों को मंदिर के समारोह में शामिल होने के लिए घर घर पूजित अक्षत देकर आमंत्रित किया।

नगरवासियों ने कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर श्री फल भेंट किया 

रविवार को भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए नगर वासियों को अक्षत देकर आमंत्रित करने के लिए निकले इस दौरान नगर वासियों ने जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित पदाधिकारियों को श्रीफल भेंट किया और सभी कार्यकर्ताओं के माथे पर तिलक लगाकर अभिवादन किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

मुख्य मार्गों पर हुई सफाई, राजस्व अधिकारी की देखरेख में सफ़ाई मित्रों ने किया काम

चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :– नगर में स्वच्छता को लेकर मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राजस्व अधिकारी की निग...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.