test

प्रशासन सिंधिया के कार्यक्रम में व्यस्त, किसी भी वक्त हो सकती है बड़ी आगजनी

चंदेरी में नियमों की अनदेखी: घनी आबादी वाले क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही आतिशबाजी की बिक्री

चंदेरी (विनीतश्रीवास्तव) :- जहां एक ओर जिला प्रशासन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर चंदेरी नगर के घनी आबादी वाले इलाकों में आतिशबाजी के थोक व्यापारी खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में कई दुकानों पर बिना अनुमति एवं सुरक्षा प्रबंधों के आतिशबाजी की बिक्री की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन दुकानों में भारी मात्रा में पटाखे का स्टॉक रखा गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये दुकानें मकानों और दुकानों के बीच संचालित हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही भी बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर, प्रशासनिक अमला फिलहाल सिंधिया के प्रवास की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त है। इसके चलते नगर में सुरक्षा और निरीक्षण व्यवस्था शिथिल पड़ गई है। प्रशासन द्वारा अभी तक किसी भी थोक व्यापारी पर कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है।
नगरवासियों का कहना है कि दीपावली से पूर्व आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों की सघन जांच की जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.