test

नगर में निकली श्री राम चरण पादुका भेंट यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


चंदेरी (विनीत श्रीवास्त) :- रविवार को नगर में श्रीराम चरण पादुका यात्रा ' मां तेरी कृपा तेरी दया ' सेवा समिति के तत्वाधान में निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए एवं यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री राजेन्द्र गुरू द्वारा संकल्पित श्रीराम चरण पादुका यात्रा का शुभारंभ नगर के शनिदेव मन्दिर से प्रारंभ हुआ। इस
अवसर पर गुरूजी द्वारा पूजा-अचना की गई एवं मंदिर में चरण पादुका भेंट की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए एवं बैंड और डीजे की धुन पर नृत्य किया। यात्रा शनि मंदिर से प्रारम्भ होकर फुआरिजी मन्दिर, नरसिंह मंदिर, लक्ष्मण मन्दिर, चोखट्टा श्री हनुमान मंदिर, पंचमनगर कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मन्दिर, खिड़की दरवाजा स्थित श्री हनुमान मंदिर सहित 10 मंदिरों पर रजत की चरण पादुका भेंट की गई। इसके पश्चात यात्रा प्राचीन मां जागेश्वरी मंदिर पर पहुंची जहां विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया। 

जगह-जगह हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत 

श्रीराम चरण पादुका यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं श्रद्धालुओं ने चरण पादुका यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर के प्राचीन मां जागेश्वरी माता मन्दिर पर यात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात सुंदरकांड का पाठ किया गया।
तत्यश्चात प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सैकड़ों
श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह जनप्रतिनिधि यात्रा में हुए शामिल 

श्रीराम चरण पादुका यात्रा में पीएचई राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला महामंत्री सुनील रघुवंशी सहित जिले और मण्डल के पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक भक्ति भाव से सम्मिलित हुए।

संपूर्ण भारत का भ्रमण कर अयोध्या श्री राम मंदिर पहुंचेगी यात्रा 

श्री राजेन्द्र गुरू जी के द्वारा बताया गया कि रामायण अनुसार श्री हनुमान जी को भगवान श्री राम जी के चरण पद पसन्द हैं तो समझ में आया की सरकार को श्री राम के चरण पादुका भेंट करनी चाहिए। नौ वी वार यह चरण पादुका यात्रा हैं जो पहले गुना, अशोकनगर, चाचौड़ा, वीना गंज सहित अन्य शहरों में हुई हैं। इस यात्रा को संपूर्ण भारत में निकालकर अयोध्या में श्री राम मन्दिर लेकर जाएंगे। श्री गुरु जी ने इस यात्रा को बिना उद्देश्य व विना राजनीति का बताते हुए सिर्फ भगवान भक्ति भाव का स्वरूप दिया हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.