test

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी और बांटी मिठाई


चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- स्वतंत्रता दिवस के दिन चंदेरी के बीजेपी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ झंडावंदन किया। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय को सजाया गया था।
ध्वजारोहण के दौरान जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने नगरवासियों, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और मिठाई वितरित की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रश्मि सिहारे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति मोहन खरका, नगर मंडल अध्यक्ष पूरन सोनी, महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष कल्पना सराफ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

मुख्य मार्गों पर हुई सफाई, राजस्व अधिकारी की देखरेख में सफ़ाई मित्रों ने किया काम

चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :– नगर में स्वच्छता को लेकर मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राजस्व अधिकारी की निग...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.