test

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए रहे जिलाध्यक्ष, मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण


चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- अशोकनगर के जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी शुक्रवार 28 जुलाई को 45 वर्ष के हो गए हैं। 28 जुलाई 1978 को ऐतिहासिक नगर चंदेरी में जन्में जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए जिले भर के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरे कई टैग, पोस्ट सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर दिनभर चलते रहे। जन्मदिन के इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर के साड़ा कॉलोनी स्थित श्री शिव मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारी प्राणवायु है और वृक्षारोपण हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है जो प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है।
वही सोशल मीडिया पर भी यूजर्स विभिन्न टैग के जरिए अपने चहेते जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.