test

नगर और ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक सम्पन्न, निम्न विंदुओ पर हुईं चर्चा


चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- शुक्रवार को चंदेरी नगर के बीजेपी कार्यालय पर नगर और ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीजेपी ज़िला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित जिले के पदाधिकारी, नगर एवम् ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी, मात्र शक्ति सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सात अगस्त को ईसागड़ में होने वाले विधानसभा सम्मेलन पर चर्चा की गई। साथ ही संत शिरोमणि सदगुरू श्री रविदास के सागर में मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में निकाली जाने वाली समरसता यात्रा के स्वागत के विषय में चर्चा हुई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि संत रविदास जी की यात्रा आ रही है जिसमें उनकी चरण पादुका होंगी और इस यात्रा में हम अपने तुलसी घर की मिट्टी इनको सौप सकते हैं क्योंकि हमारे पास से जाने वाली यह शुद्ध मिट्टी जन जागरण करते हुए सागर पहुंचेगी और 12 अगस्त को मंदिर के भूमि पूजन में उपयोग होगी। 
इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को 7 अगस्त को ईसागढ़ में होने वाले विधानसभा सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.