चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- चंदेरी सिविल अस्पताल के एनआरसी में मोटा अनाज उत्सव कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर ज्योति मोहन खरका के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बीएमओ डॉक्टर पंकज गुप्ता, आशा कार्यकर्ता, कुपोषित बच्चे व उनकी माताएं सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिले एक मण्डल के पधाधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोटे अनाज को रोजाना भोजन में शामिल कैसे करें व मोटे अनाज से होने वाले फायदे के बारे में डॉक्टर पंकज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ ज्योति खरका द्वारा बनाई हुई बाजरे की खिचड़ी को सभी को खिलाकर उसके फायदे के बारे में जानकारी दी।
कोई टिप्पणी नहीं: