test

बिहार से प्रवास पर आए भाजपा विधायक बीरेंद्र पासवान ने चंदेरी में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :-- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। आय दिन पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी माहौल पर फोसक बना रहें हैं जिससे पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूती के साथ मैदान में उतारा जाए। शुक्रबार को चंदेरी प्रवास पर आए बिहार के विधायक बीरेंद्र पासवान ने चंदेरी नगर मंडल के बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। जिसमें अशोकनगर जिले के जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी भी मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले विधायक बीरेंद्र पासवान जी का कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। बैठक के शुभारंभ में भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए विधायक बीरेंद्र पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर जनता के बीच जाने के लिए बहुत कुछ हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जमीनी स्तर के एक-एक कार्यकर्ता की स्थिति बहुत ही मजबूत है फिर भी कार्यकर्ता को एक-एक मतदाता की नब्ज जानना जरूरी है इस संकल्प को लेकर एक-एक मतदाता तक पहुंचना कार्यकर्ता का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। वही जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को नवीन मतदाता जो इस बार पहली बार मतदान करेंगे ऐसे मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर उन्हें पार्टी की विचार धारा से जोड़ते हुए आगे बड़ना हैं। उन्होंने चंदेरी विधानसभा को लेकर कहा कि कार्यकर्ता की जी तोड़ महनत से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत की माला बन रही है। चंदेरी विधानसभा से इस जीत की माला में कमल का फूल लग गया हैं।
इस दौरान बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर ज्योति मोहन खरका, नगर मंडल अध्यक्ष पूरन सोनी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कल्पना सराफ, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिकरवार, कोषाध्यक्ष अरुण सोमानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष सौरभ सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत पंसारी, दिनेश मिश्रा, महेंद्र सिंह कक्का, नारायण सिंह यादव, मण्डल उपाध्यक्ष जयेंद्र जैन, जनपद अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह बुन्देला, नपा उपाध्यक्ष राजीव सिहारे, मण्डल महामंत्री अभिषेक श्रोतिय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन सहित पदाधिकरी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस बैठक को मिलाकर बीजेपी कार्यालय पर शक्ति केंद्रों सहित दिनभर बैठके चलती रही। 

मुस्लिम समुदाय के 20 लोगों ने भाजपा की ली सदस्यता

शुक्रवार को चंदेरी में प्रवास पर आए बिहार के विधायक वीरेंद्र पासवान और जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के समक्ष भाजपा कार्यकर्ता सगीर अहमद की नेतृत्व में 20 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान सगीर अहमद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को देखते हुए आज 20 मुस्लिम समुदाय के लोगों को बिहार से आए माननीय विधायक वीरेंद्र पासवान और जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के सामने सदस्यता दिलाई है। इस दौरान बिहार के विधायक वीरेंद्र पासवान, जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर उन्हे भाजपा में शामिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.