लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए शिवराज और सिंधिया, जिले की तीनों विधानसभा में 10 विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चंदेरी में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार्यक्रम में शामिल रहे। उन्होंने कार्यक्रम मंच पर पहुंचते ही लाडली बहनों पर फूल बरसाए। इसके बाद कन्या पूजन के पश्चात कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वहां पर जनप्रतिनिधियों व कलेक्ट्रेट ने पुष्पगुच्छ व शौल श्रीफल से देकर सम्मान किया और फुल माला पहनाई गई।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के मंच से ई लोकार्पण के माध्यम से 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं
64.59 करोड़ रुपए तथा 36 कार्यं लागत राशे 8855
करोड़ रुपये का लोकार्पण कर जिले वासियों को अनेक सौगातें दी और चंदेरी महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
रविवार को दोपहर 12:15 बजे केंद्रीय मंत्री स्थित हेलीपैड पर उतरे जहां सिंधिया समर्थको और भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चंदेरी पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किला कोठी से उतरकर थाने के सामने से रोड शो कर जन आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर वासी होने पुष्प माला और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो चंदेरी थाने से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल दिल्ली दरवाजा पुराना बस स्टैंड निजामुद्दीन चौराहा बिजासन माता मंदिर सड़क पर किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय मंत्री सिंधिया लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पहुंचें। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर कृष्ण पाल यादव, राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, चंदेरी विधानसभा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी , जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित जिले और मंडलों के पदाधिकारी कार्यक्रम मंच पर उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लाड़ली बहना व क्षैत्रबासी मौजूद रहे।
इन कार्यों का हुआ भूमि पूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने विधानसभा क्षेत्र 32 अशोकनगर अंतर्गत 03 कार्य लागत राशि 40.56 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र 33- चंदेरी के 2 कार्य लागत राशिे 11.84 करोड़ रूपये तथा विधानसभा क्षेत्र 34- मुंगावली के 5 कार्य लागत राशि 12.19 करोड़ का भूमिपूजन किया।
जागेश्वरी माता मन्दिर का लोक के रूप में होगा विस्तार
चंदेरी में सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए चंदेरी की जागेश्वरी माता मंदिर का विस्तार किए जाने की घोषणा कीहै। उन्होंने कहा कि जागेश्व्री माता मंदिर का लोक के रूप में विस्तार किया जाएगा। प्रदेश भर के मंदिरों के किया जा रहे विस्तार की तर्ज में ही मां जागेश्वरी मंदिर का विस्तार किए जाने की घोषणा की गई है।
क्षेत्र में सभी प्रकार के कार्य किए जाएंगे - सीएम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री स्वराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो वे हमेशा कहां करते थे कि मेरे पास पैसा नहीं है काम कहां से करें। उन्होंने कमलनाथ पर तंग कसते हुए कहा कि क्या आपको ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए की जो हमेशा हमेशा कहता रहे कि हमारे पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि में विश्वास दिलाता हूं कि मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। क्षैत्र में सभी प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे।
इतने बरसों से क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक हैं इसमें कुछ हमारी गलती - सिंधिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपार जन समूह के सामने कहा कि चंदेरी विधानसभा में लगभग 10 वर्षों से कांग्रेस का विधायक है इसमें कुछ हमारी भी गलती हैं। उन्होंने जनता से कहा कि अगर शिवराज सिंह जी पर विश्वास है, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर विश्वास हैं तो भाजपा प्रत्यासी जगन्नाथ जी को अपना आशिर्वाद देकर अपना विधायक बनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं: