test

डेंगू का प्रकोप बड़ा :- ग्रामीण क्षेत्र में 20 पॉजिटिव मरीज़ तो 18 मरीज़ शहरी क्षेत्र में पॉजिटिव मिले


चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- क्षेत्र में डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है अभी तक 38 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 20 पॉजिटिव मरीज ग्रामीण क्षेत्र से मिले हैं और 18 शहरी क्षेत्र में हैं। इधर स्वास्थ्य महकमे द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग में अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में 21 हज़ार 6 सौ 99 घरों का सर्वे किया। जिसमें 110 जगह पर डेंगू का लार्वा एक्टिव मिला जिसे स्वास्थ्य विभाग ने नष्ट कर दवा का छिड़काव किया। वहीं शहरी क्षेत्र में 4 हज़ार 5 सौ 63 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 129 जगह पॉजिटिव लार्वा मिला जिसे नष्ट कर दवा का छिड़काव किया गया। चंदेरी ब्लॉक के मलेरिया प्रभारी गौरव माथुर ने बताया कि इस तरह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है जहां पॉजिटिव लार्वा पाया जाता है उसे नष्ट करके दवा का छिड़काव कर रहे हैं साथ ही रहवासियों को सावधानी बरतने के लिए जागृत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में डेंगू का प्राथमिक टेस्ट एनएसवन (ns1) टेस्ट के दौरान मरीजों की यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जबकि इन सेंपलो को एलआईजा टेस्ट के लिए गुना लैब भेजा गया तो सारी रिपोर्ट निगेटिव आई। यानी स्थिति साफ हैं कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं प्राथमिक उपचार से ही मरीज़ ठीक हो रहे हैं।


चंदेरी में डेंगू ने बढ़ाई परेशानी, मच्छरों को भगाने प्रशासन की पहल में कमी 
चंदेरी दिनों दिन डेंगू के बुखार की चपेट में आ रहा हैं। आय दिन डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। और प्रशासन ने नगर में पनप रहे डेंगू के मच्छर को भगाने के लिए पहल में कमी रखी हैं। क्योंकि नगर के वार्डों में देखा जाए तो गलियों में नालियों की नियमित साफ सफाई नहीं की जा रही है और न ही नगर में मच्छरों को भगाने के लिए फॉगिंग की व्यवस्था की गई। चंदेरी नगरपालिका के पास दो फॉगिंग मशीन हैं पर यह दोनों मशीन ख़राब पड़ी हुई हैं। इसके चलते वार्ड वासियों में नगरपालिका के प्रति रोष व्याप्त हैं।
वार्ड पांच में रह रहे निवासी जगन्नाथ पिप्पल का कहना है कि नगरपालिका की उदासीनता के चलते शहर के हालात बिगड़े हुए हैं, लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा हैं। वार्डो की नालियां गंदगी से पटी पड़ी रहती हैं। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण आज हमारे तीन बच्चे डेंगू पॉजिटिव निकले हैं, जिनका उपचाकर ललितपुर में चल रहा हैं, नगरपालिका में कई वार मौखिक रूप से बताया कि वार्ड में गंदगी रहती हैं पर जिम्मेदारों ने इस और ध्यान नहीं दिया। इसका खामयाजा आज में और मेरे छोटे छोटे बच्चें भुगत रहे हैं। इसके अलावा बढ़ते डेंगू के संक्रमण को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी चंदेरी नगरपालिका की आलोचना हो रही हैं। 
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वार्डों में साफ सफाई की जा रही है साथ ही कर्मचारी द्वारा नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी जगह पर दवा का छिड़काव हो और निरन्तर साफ़ सफाई की जाए।

पिछले 10 दिनों में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 के पार 
चंदेरी नगर में डेंगू के डंक का कहर लोगों को सताने लगा हैं। सिविल अस्पताल में बुखार सहित मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
आय दिन अस्पताल की ओपीडी में 450 से अधिक मरीज अपना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिनमें से लगभग 300 से अधिक मरीज बुखार और खांसी के निकल रहे हैं। सिविल अस्पताल की लेव से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिनों में 25 से अधिक मरीज़ डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। और अब इनमें तेजी से इज़ाफा हो रहा है यानी अब दिन में लगभग 15 सैंपल में से 4 से 6 मरीजो की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव निकल रही हैं। अस्पताल में पदस्थ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमएल खरका ने बताया कि प्रत्येक दिन मरीजों की संख्या बड़ रही हैं। रोज ओपीडी में 400 से अधिक मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 300 से अधिक मरीज बुखार, खांसी, शर्दी-जुकाम के पीड़ित रहते हैं। फिलहाल डेंगू पॉजिटिव मरीजों का उपचार अस्पताल में ही किया जा रहा हैं और मरीज ठीक भी हो रहे हैं। इसके अलावा किसी पेसेंट के प्लेट नेट्स बहुत कम होते हैं उन्हें बाहर रेफर किया जाता हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा नगर मंडल की नई टीम का सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चंदेरी ( विनीत श्रीवास्तव) :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चंदेरी की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में विधायक कार्याल...

Popular Posts

Blogger द्वारा संचालित.