चंदेरी (विनीत श्रीवास्तव) :- लोकसभा गुना के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं का सघन जनसंपर्क जारी हैं। बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चंदेरी विधानसभा क्षेत्र मे घर घर जाकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं जाने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री की महत्पूर्ण योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के 70 से उपर के वोटरों के फ़ार्म भराए जा रहे हैं।
गुरुवार को चंदेरी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान मंडल प्रभारी संतोष लिटौरिया एवं सह प्रभारी भूपेन्द्र चौहान, विशंबर सिंह सेंगर (नीलू) सहित मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं: